सूरत शहर कांग्रेस द्वारा गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गुजरात में शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र का व्यापारीकरण कर दिया है, जिसके कारण गुजरात पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में 18वें स्थान पर पहुँच गया है।
शिक्षा का निजीकरण कर आम जनता को कठिनाई में धकेल दिया गया है।
कांग्रेस नेताओं ने घोषणा की कि आने वाले दिनों में “शिक्षा बचाओ अभियान” के साथ कांग्रेस व्यापक आंदोलन छेड़ेगी।


News by :
Mayank agarwal
Gujrat State Head
