सरस्वती शिशु मंदिर हनुमानगढ़ी चंदौसी में विजयदशमी का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संभल विभाग प्रचार प्रमुख अशोक जी ने कहा आज हम अत्यंत पवित्र और दोहरे गौरवशाली पर्व विजय दशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस को मनाने के लिए यहाँ एकत्रित हुए हैं।सबसे पहले, आप सभी को विजय दशमी की हार्दिक मंगलकामनाएँ और संघ के स्थापना दिवस पर अनंत बधाइयाँ!आज का दिन हमारे लिए केवल एक परंपरा का निर्वहन नहीं है, बल्कि यह अपने इतिहास, अपने संस्कारों और अपने राष्ट्र के प्रति संकल्प को नए सिरे से दोहराने का पावन अवसर है।विजयदशमी असत्य पर सत्य की और अंधकार पर प्रकाश की विजय,विजय दशमी का पर्व हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों की याद दिलाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने अन्याय, अहंकार और अधर्म के प्रतीक रावण का वध कर धर्म की स्थापना की थी। यह पर्व इस शाश्वत सत्य का प्रतीक है कि अंततः विजय सत्य की ही होती है, चाहे मार्ग कितना भी कठिन और संघर्षपूर्ण क्यों न हो।विजयादशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनूठा संयोग यह अत्यंत प्रेरणादायक संयोग है कि आज से 101 वर्ष पूर्व, सन 1925 में विजयादशमी के ही पवित्र दिन, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना की थी।डॉ. हेडगेवार जी ने यह भली-भांति समझ लिया था कि सदियों की गुलामी और विदेशियों के आक्रमणों का कारण हमारी आपसी फूट और समाज में संगठन का अभाव था। उन्होंने किसी सत्ता या पद की लालसा के बिना, देश के युवाओं के चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति के बीज बोने का बीड़ा उठाया।उन्होंने एक ऐसी शाखा पद्धति की शुरुआत की, जहाँ बिना किसी जाति, भाषा, प्रांत या ऊँच-नीच के भेद के, हर व्यक्ति केवल और केवल ‘भारत माता का पुत्र’ बनकर खड़ा होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रमाकांत जी ने तथा संचालन अभिनव जी ने किया। कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया जोकि हनुमानगढ़ी, बिसौली गेट,पुरानी पैठ,घास मंडी, ब्रह्म बाजार,मनिहार चौक,सीता रोड, छोटेलाल कॉलोनी होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में शाखा कार्यवाह सुखलेश सिंह,छत्रपाल सिंह, डॉ टीएस पाल, कुलदीप वार्ष्णेय, दिनेश चीनी, हिरदेश यादव, जगभान सिंह, प्रभात अग्रवाल, सुरेंद्र रस्तोगी, अमन कुमार,नंदकिशोर,अक्षय शर्मा, विश्वजीत शर्मा,मोनू गुप्ता,वीरू कमल,वीरपाल सिंह, धारा सिंह,सुरेश चंद्र,दिनेश पाल सिंह,विवेक मिश्रा,मनोज तोमर,उदय चौहान आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट उमेश गुप्ता

लोकेशन चंदौसी। जिला संभल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *