राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन (भारत) में राकेश कुमार को राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीणा के निर्देशानुसार तथा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश मीणा की अनुशंसा पर की गई है।
इस नियुक्ति से संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने और मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग मिलने की उम्मीद है।
राकेश कुमार की नियुक्ति पर शुभचिंतकों एवं संगठन से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।




जयपुर
ब्यूरो रिपोर्ट
