थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र में वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में निकाले जा रहे जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार ने मय फोर्स के साथ बाजार क्षेत्र और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी गई और लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस बल द्वारा जुलूस मार्ग पर लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

रिपोर्ट।उमेश गुप्ता

लोकेशन। संभल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *