बहजोई, जनपद सम्भल में प्रभारी निरीक्षक पवनवीर सिंह राणा थाना एएचटी, प्रभारी प्रयत्न संस्था गौरी शंकर चौधरी, मु०आ० विवेक बालियान, आ० धर्मराज चौधरी, बाल कल्याण समिति सदस्य नूतन चौधरी एवं नीलम राय, जिला प्रोबेशन कार्यालय से शेखर चौहान, जिला प्रेबेशन कार्यालय (चाइल्ड हेल्प लाइन प्रभारी) मानसी, वन स्टाप सेन्टर सदस्य बबीता रानी व पूजा सिंह जिला दिव्यांगजन सशक्तिरण विभाग से व०सं० राजीव कुमार, प्रयन्त सस्था से ब्लाक कोऑर्डिनेटर शिराज अहमद एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जनपद सम्भल के समस्त थानो के बाल कल्याण अधिकारी/कर्मचारीयों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, पोक्सो, गुमशुदा बच्चों, अनैतिक व्यापार, भिक्षावृत्ति को रोकने के सम्बन्ध में विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये साथ ही शासन/प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान जैसे ऑपरेशन रक्षा, मिशन शक्ति, ऑपरेशन मुस्कान, बालश्रम उन्मूलन तथा बच्चों/महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैस बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी जिस पर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार रावत द्वारा अधिक से अधिक लोगों तक इन योजना के प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा प्रभारी गौरी शंकर चौधरी “प्रयत्न संस्था” (जस्ट राइट्स फार चिल्ड्रन) के माध्यम से सराहनीय कार्य करने एवं गुमशुदा बच्चों (बालक/बालिकाओं) व महिलाओं की सकुशल बरामदगी करने पर प्रभारी निरीक्षक एएचटी पवनवीर सिंह राणा, थाना प्रभारी नखासा संजय कुमार, व उ0नि0 सुधीर कुमार, उ0नि0 रविन्द्र कुमार चौधरी, बाल कल्याण समिति सदस्य नूतन चौधरी, नीलम राय, चाईल्ड लाईन प्रभारी मानसी, थानाध्यक्ष बनियाठेर बोविन्द्र व उ0नि0 संजय कुमार थाना एएचटी से मुख्य आरक्षी विवेक बालियान व आरक्षी धर्मराज चौधरी, डायरेक्टर सीडीएस फाउण्डेशन से श्रीमती रमन, प्रयत्न संस्था से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शिराज अहमद को श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट उमेश गुप्ता

लोकेशन संभल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *