सालासर – सालासर कस्बे में गुरु धाम में सोमवार को राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरोत्तम पुजारी, प्रदेशाध्यक्ष हेमेंद्र पारीक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सालासर के मनोज मिश्रा को राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के सुजानगढ़ तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरोतम पुजारी ने कहा कि वर्तमान समय में यूजीसी और आरक्षण से समाज पीड़ित हैं। इस समस्या का समाधान समाज को एकजुट होकर करना पड़ेगा। वर्तमान समय में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ देश के 24 राज्यों में संचालित है। इस दौरान मनोहर लाल शर्मा, किशन मिश्रा, जयपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


सालासर
