फरीदाबाद कथा व्यास डॉ बाँके बिहारी ने शिव पुराण की महिमा के विषय में बताया जो भक्त श्रावण मास में शिव पुराण का पाठ करेगा उसकी निश्चित मनोकामना पूरी होगी। महादेव लीला रूप में ब्रह्म विष्णु महेश के रूप में अवतरित होते हैं। सत्व रज तम गुण प्रधान प्रकृति अहंकार महत आदि के द्वारा सृष्टि का विकास होता है। जो लोग हरि और हर में भेद रखते हैं वह महादेव के भक्त हो ही नहीं सकते। दोनों को एक मान कर ही सत्य का अन्वेषण किया जा सकता है। निर्गुण रूप में यति योगियों के लिए ॐ का ध्यान ही उत्तम है और गृहस्थ के लिए पंचाक्षर मंत्र । माता सती ने अघोर निष्ठा और दृढ़ संकल्प शक्ति के बल पर भगवान भूत भावन भोले नाथ के हृदय को जीत लिया। व्यास डॉ बाँके बिहारी नील कण्ठ मन्दिर सेक्टर 8 फरीदाबाद में भक्त जनों को शिव महिमा के बारे में प्रकाश डाल रहे थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल और वरिष्ठ भाजपा नेता पं टिप्पर चन्द शर्मा ने व्यास पीठ का पूजन किया और शिव पुराण कथा का आनंद लिया। विपुल गोयल जी ने अपने संबोधन में कहा धर्म और अध्यात्म भारत देश की पहचान है। यह धार्मिक संस्कृतिक आयोजन ही भारत की सनातन शक्ति को मजबूत करते हैं। इस देश का अध्यात्म और दर्शन सारे विश्व में भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए काफी है। संपूर्ण श्रावण 11जुलाई से 9अगस्त तक शिव पुराण की कथा का आयोजन किया जा रहा है इसके लिए मंदिर समिति और कथा व्यास डॉ बाँके बिहारी और उनकी टीम को बधाई देता हूँ। मंत्री विपुल गोयल जी और अन्य अतिथि गणों का स्वागत मन्दिर कमेटी अध्यक्ष सतीश मित्तल, संतोष गर्ग, मनमोहन गुप्ता, राजेश गर्ग, श्यामसुंदर मंगला ने अंगवस्त्र पटका भेट करके किया। इस अवसर गुरु ग्राम महा नगर जिला प्रभारीभाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार बोहरा, वरिष्ठ भाजपा नेतासुखवीर मलेरना, समाज सेवी विनोद गोस्वामी उपाध्यक्ष वजीर डागर, पार्षद मुकेश अग्रवाल,अजीत नम्बर दार और अन्य समिति गण उपस्थित रहे।

फरीदाबाद।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *