नगर पालिका सभासद रमेश प्रसाद ने किया रोष व्यक्त।

नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास हो रही मूसलाधार बारिश व तेज हवाओं के चलते स्टाफ हाउस वार्ड नंबर एक मे
नारायण राम जो होटल में काम करते हैं जिनके परिवार में पत्नी व साला दो दिव्यांग समेत पांच सदस्य रहते हैं। उनके घर के पास पेड़ गिर गया। जैसे ही पेड़ गिरने की सूचना नगर पालिका परिषद के सभासद वार्ड नंबर एक रमेश प्रसाद को मिली वह मौके पर गये। उन्होंने तत्काल वन विभाग के आलाधिकारियों को सूचना दी जिसमें मौके पर वन विभाग कर्मी आये और उन्होंने पेड़ को हटाना शुरू कर दिया। नगर पालिका परिषद सभासद रमेश प्रसाद का कहना है वार्ड नंबर एक में तमाम जगहों पर पेड़ जीर्ण शीर्ण व बहुत पुराने हो चुके हैं । जो कभी भी टूट कर मकानों के ऊपर गिर सकते इनको कटवाने के लिए कुमाऊँ आयुक्त, जिला अधिकारी, नगर पालिका एवं वन विभाग को पत्र के माध्यम से समय समय पर अवगत कराया जा रहा है फिर भी वन विभाग द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा अगर कोई जनहानी होती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी वन विभाग एवं तमाम आलाधिकारियों की होगी।
रमेश प्रसाद ने कहा अलबत्ता कोई जन हानि नहीं हुई फिर नारायण राम के घर में लगभग 60 से 70 हजार रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। उसके ठीक नीचे संजय पांडे का घर जँहा पेड़ उनकी छत पर जा गिरा उनका भी दीवार आदि का नुकसान हुआ है। नगर पालिका सभासद रमेश प्रसाद ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कई मर्तबा वन विभाग को पत्र भेज दिया है उन्होंने अभी तक कोई भी क्षेत्र में निरीक्षण नही किया। इतना बड़ा पेड़ यहां नारायण राम के मकान पर गिरा पर वन विभाग के कुछ कर्मचारियों को भेज कर इति श्री कर ली। उन्होंने कहा कभी बड़े स्तर के अधिकारी आज तक नहीं पहुँचे। उन्होंने कहा अगर वार्ड में या क्षेत्र में कोई बड़ी घटना या जनहानी होती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी तमाम अधिकारियों की होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर वन विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण नही किया गया तो वार्ड में तो क्षेत्र की जनता को लेकर वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेगे।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *