आज दिनांक 17.10.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी जनपद सम्भल के निर्देशन में तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री मनोज कुमार रावत एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी बहजोई श्रीमती स्तुति सिंह के पर्यवेक्षण में संचालित पुलिस परिवार परामर्श सुलह-समझौता केन्द्र की बैठक थानाध्यक्ष डा0 रूकमपाल सिंह की अध्यक्षता में महिला थाना पुलिस लाइन बहजोई में आयोजित की गई। बैठक के दौरान पति-पत्नी के मध्य उत्पन्न पारिवारिक विवादों/मतभेदों से सम्बन्धित पत्रावलियों की काउंसलिंग कराते हुए काउंसलर्स के सहयोग से दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर विवादों के निस्तारण का प्रयास किया गया। काउंसलिंग के दौरान कुल 132 पत्रावलियों की सुनवाई की गई, जिनमें से 38 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। इनमें से 04 प्रकरणों में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर परिवारों को पुनः साथ रहने हेतु राजी कराया गया। वहीं 04 पत्रावलियों में प्रकरण की परिस्थितियों के दृष्टिगत विधिक कार्यवाही हेतु संस्तुति की गई तथा 30 पत्रावलियों में आवेदिका/आवेदक के काउंसलिंग हेतु उपस्थित न होने एवं प्रकरण में पैरवी/बल न दिये जाने के कारण पत्रावलियों को बन्द किया गया। इस अवसर पर काउंसलर श्री लवमोहन वार्ष्णेय, श्री अखिलेश अग्रवाल, श्रीमती स्वेता गुप्ता,श्रीमती सीमा आर्य, श्रीमती कंचन महेश्वरी, श्रीमती बबीता तथा परिवार परामर्श केन्द्र में नियुक्त,म0 उप निरीक्षक रेणु राठी, म0हे0कां0 रश्मि गहलौत, महिला आरक्षी ज्योति, महिला आरक्षी विनीता, सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।



रिपोर्ट अशोक कुमार
लोकेशन. तहसील चंदौसी जिला संभल
