अमरोहा, 17 अक्टूबर 2026। जिला ग्राम्य विकास संस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) के अंतर्गत संचालित ICRP प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज पंचायत घर, ग्राम डाई डेरा, विकासखंड जोया में फील्ड विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थी ICRP दीदियों को ग्राम स्तर पर समूह गठन एवं ग्रामीण महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़ने की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

फील्ड विजिट के दौरान ICRP प्रशिक्षणार्थी दीदियों द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में दीदियों ने अपना परिचय दिया तथा परिवारों की उन्नति, खुशहाली और आर्थिक समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इस गतिविधि के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करने, उन्हें संगठित करने तथा सामूहिक प्रयासों के महत्व को समझाया गया।

कार्यक्रम में “मुझे संग ले चल दीदी, जहाँ दुनिया जा रही है आज, दीदी समूह बनाने की” मेरे मन मैं आ रही है जैसे प्रेरणादायक गीत के माध्यम से महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही महिलाओं को गरीबी से आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ने के रास्ते की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह गठन के लाभ, समूह की नियमित बैठकें, बचत की आदत, आपसी सहयोग, सामूहिक निर्णय, बैंक से जुड़ाव तथा आजीविका के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया गया। दीदियों को समझाया गया कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ग्रामीण महिलाएँ एकजुट होकर अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं और परिवार की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

इस फील्ड विजिट का मुख्य उद्देश्य ICRP प्रशिक्षणार्थियों को वास्तविक ग्रामीण परिवेश में कार्य करने, ग्राम सभा आयोजित करने, महिलाओं से संवाद स्थापित करने तथा स्वयं सहायता समूह गठन की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करना था।

इस अवसर पर प्रशिक्षक महेश सिंह, श्रीमती रेनू देवी, मिनकू, श्रीमती प्रियंका, राधा, चिंतेश पंचायत सहायक श्री निर्भय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट उमेश गुप्ता

लोकेशन। अमरोहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *