
दुर्ग। जिले के ग्राम निकुम में “साई हर्बल” नाम से संचालित एक कथित अवैध क्लीनिक इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां एक बंगाली झोलाछाप डॉक्टर द्वारा अंडकोष, बवासीर सहित कई गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा किया जा रहा है। बिना मान्यता और विशेषज्ञ डिग्री के इलाज किए जाने की बात सामने आने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।ग्रामीणों का आरोप है कि क्लीनिक में मरीजों को बड़े-बड़े दावे कर उपचार दिया जा रहा है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि यहां दूर-दूर से मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि बिना पंजीयन और विशेषज्ञ योग्यता के गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा रहा है तो यह मरीजों के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ साबित हो सकता है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह के अवैध क्लीनिकों पर समय रहते कार्रवाई नहीं होने से झोलाछाप डॉक्टरों का हौसला बढ़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
:-𝗥𝗮𝗷𝗲𝘀𝗵 𝗦𝗼𝗻𝗶
