नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत जनपद नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों में विश्व धूम्रपान निषेध दिवस बनाया गया। जिसमें छात्र , छात्राओं द्वारा समाजसेविका व शिक्षका सुनीता जोशी के नेतृत्व में
साथी संगठन द्वारा एक जन जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमे महिलाओं ने व उनकी टीम ‘गौरा महेश्वर ‘ ने समाज को नशे के व्यसनों को दूर किये जाने के उद्देश्य से एक लघु नाटिका आयोजित की गई। जिसमें दर्शाया गया अगर नशे के व्यसनों को अपनाते हो तो काफी शरीर पर नुकसान होने की सम्भावना बन जाती है। इस दौरान शिक्षिका सुनीता जोशी ने आमजनमानस ने अपील की नशे के व्यसनों को त्यागें और एक अच्छे नागरिक बनने की कोशिश करें।
उन्होंने कहा जीवन बहुत अमूल्य है नशे के व्यसनों को को दूर भगाना है एक सुखी व स्वस्थ समाज बनाना है।


रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।
