इन दिनों शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर पूरे जिले में भक्ति का माहौल है। नौ दुर्गा के इस पावन अवसर पर छोटी बच्चियों को देवी का रूप मानकर कन्या भोज कराना बहुत ही शुभ और पुण्य का कार्य माना जाता है।
इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जिले के काफी पुराने और वरिष्ठ फोटोग्राफर, दैनिक जागरण के वरिष्ठ फोटोग्राफर श्री इंद्रपाल सिंह यादव ने आज अपने आवास पर नौ कन्याओं को भोजन कराया और विधि-विधान से कन्या पूजन किया।
पॉइंट टू पॉइंट पूरी खबर:
- संभल के वरिष्ठ फोटोग्राफर इंद्रपाल सिंह यादव दैनिक जागरण से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और जिले में उनकी एक अलग पहचान है।
- नवरात्रि के मौके पर उन्होंने अपने घर पर नौ छोटी कन्याओं को आमंत्रित किया।
- सभी कन्याओं के पैर धोकर, तिलक लगाकर उनका पूजन किया गया।
- इसके बाद सभी को हलवा-पूरी, चने और दक्षिणा देकर भोजन कराया गया।
- इस समय नौ दुर्गे चल रहे हैं, ऐसे में कन्याओं को भोजन कराना बेहद शुभ माना जाता है, इसी भावना के साथ यह आयोजन किया गया।
इंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि सनातन धर्म में कन्या को देवी का स्वरूप माना गया है और नवरात्रि में कन्या भोज कराने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

रिपोर्ट उमेश गुप्ता
लोकेशन -संभल
