बरेली/आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी बरेली श्री अविनाश सिंह जी ने नागरिक सुरक्षा जनपद बरेली कलेक्ट्रेट प्रांगण में आयोजित ब्लैकआउट ड्रिल के सफल आयोजन में नागरिक सुरक्षा के वार्डन /स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के दृष्टिगत उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया साथ ही नागरिक सुरक्षा का जनपद/तहसील स्तर पर विस्तार किए जाने के संदर्भ में मीरगंज तहसील में नागरिक सुरक्षा के बीच स्वयं सेवकों की नवीन तैनाती कर गठित टीम का भी फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें नागरिक सुरक्षा की जानकारी दी गई।
सर्वप्रथम डिप्टी चीफ व समस्त डिविजनल वार्डेनों द्वारा जिलाधिकारी महोदय एवं अपर जिलाधिकारी महोदय को पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया तथा तहसील मीरगंज में नागरिक सुरक्षा के 20 स्वयंसेवकों की नवीन तैनाती कर गठित टीम को अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मीरगंज व डिप्टी चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा द्वारा माला पहनकर उनका स्वागत किया गया उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री राकेश कुमार मिश्रा ने विगत वर्ष में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति से अवगत कराते हुए नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी द्वारा विभिन्न अवसरों पर पुलिस एवं प्रशासन को दिए जा रहे सहयोग तथा उर्स,कावड़ यात्रा,विभिन्न त्योहार,मेले, शोभायात्रा एवं विभिन्न परीक्षा ड्यूटी पर वार्डन द्वारा अनवरत रूप से की जा रही ड्युटियों से अवगत कराया गया विगत समय में आयोजित वार्डन/स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण व ब्लैक आउट मॉडल पर प्रकाश डालते हुए नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे अतुलनीय कार्य से अवगत कराया गया अगली कड़ी में जिलाधिकारी महोदय श्री अविनाश सिंह द्वारा नागरिक सुरक्षा के वार्डन स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सारणी कार्यों की दृष्टिगत उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए अपर जिलाधिकारी नगर महोदय श्री सौरभ दुबे द्वारा नवगठित तहसील मीरगंज की नागरिक सुरक्षा टीम का स्वागत करते हुए वर्तमान में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न अवसरों पर चाहे वह उसे कावड़ यात्रा विभिन्न त्योहार मेल शोभायात्रा एवं विभिन्न परीक्षा ड्यूटी हो के अवसरों पर नागरिक सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा निस्वार्थ भाव से की जा रही ड्यूटी की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया गया जिलाधिकारी महोदय श्री अविनाश सिंह ने अपने आशीर्वचन में उपस्थित सभी नागरिक सुरक्षा पदाधिकारी एवं तहसील मीरगंज से अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत के नेतृत्व में आई नव गठित नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की टीम का भी हृदय से स्वागत एवं आभार प्रकट किया गया जिलाधिकारी महोदय द्वारा नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी द्वारा विभिन्न अवसरों पर ड्यूटी कर दिए जा रहे सहयोग की सराहना की गई वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शहर की आओ हवा के दृष्टिगत हर मुकाबला पर वैसी ही स्थिति में जवाब देने की बात करते हुए पूर्व काल का हवाला देते हुए वर्तमान में शांति भंग करने एवं अन्य कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले राक्षसों से बचाव करते हुए अमन चयन कायम रखना द्वारा नागरिक सुरक्षा का जनपद तहसील स्तर पर विस्तार किए जाने के संदर्भ में जिले की समस्त तहसीलों में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की नवीन टीम गठित करने व जनसंख्या के आधार पर जनपद का विचार होने के फल स्वरुप में डिवीजन का भी गठन कर बिना भेदभाव के हर धर्म वर्ग व जाति के लोगों को मेरिट के आधार पर जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला शक्ति को भी अधिक से अधिक संगठन में जोड़ने की बात कही गई।
अंत में उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री राकेश कुमार मिश्रा डिप्टी चीफ वार्डन श्री रंजीत कुमार वशिष्ठ द्वारा जिलाधिकारी महोदय को प्रतीक चिन्ह चिन्ह देकर कार्यक्रम का समापन किया गया,उक्त कार्यक्रम में श्री पंकज कुदेशिया श्री प्रमोद कुमार डागर सहायक उप नियंत्रक डिविजनल वार्डेंस श्री अंजय कुमार अग्रवाल, श्री संजय पाठक श्री दिनेश यादव जी व शिवलेश चंद्र पांडे,डिप्टी डिविजनल वार्डन श्री कलीम हैदर सैफी श्री अनिल शर्मा, श्री कँवलजीत सिंह, श्याम कृष्ण जी, हरीश भल्ला, कमलेश वर्मा,सुनील यादव के साथ-साथ डॉक्टर अनवर हुसैन श्रीमती गीता शर्मा श्रीमती अर्चना राजपूत बड़ी संख्या में वार्डन सेवा के अन्य व्यक्ति स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

संवाददाता- रवि पांडेय
मो. न. :09897371874
लोकेशन: बरेली,उप्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *