भारतीय मानवाधिकार महासंघ ने समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक संदेश जारी किया है जिसमें जीवन की मजबूती और मूल्यों की अहमियत को उजागर किया गया है, संगठन ने अपने संदेश में बताया कि जिस प्रकार कमजोर जड़ों वाले पेड़ थोड़ी सी आंधी में गिर जाते हैं उसी तरह कमजोर सोच और दिखावे पर आधारित है जीवन भी कठिनाइयां में बिखर जाता है
भारतीय मानवाधिकार महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों की नींव ईमान, मेहनत और सच्चाई पर टिकी होती है वे हर परिस्थिति में डटे रहते हैं और समय के साथ और अधिक मजबूत बनते है और सही मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है
भारतीय मानवाधिकार महासंघ के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे केवल बाहरी दिखावे पर ध्यान न दें बल्कि अपने विचारों, चरित्र और नैतिकता को मजबूत बनाएं क्योंकि असली ताकत व्यक्ति की जड़ों में होती है जो हर मुश्किल और तूफान से उसे संभालकर आगे बढ़ने की शक्ति देती है
भारतीय मानवाधिकार महासंघ का मानना है कि यदि समाज का हर व्यक्ति अपने मूल्यों को मजबूत करेगा तो एक सशक्त जागरूक और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव हो सकेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *