लखनऊ।
अखिल भारत हिन्दू महासभा एवं संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सनातन सम्राट जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त होने के उपरांत उनके उत्तर प्रदेश में प्रथम आगमन पर राजधानी लखनऊ में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।इस अवसर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वामी जी का पुष्प मालाओं की वर्षा, अंगवस्त्र अर्पण एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ भव्य अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह सहित अखिल भारत हिन्दू महासभा संगठन के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।इस अवसर पर भारतीय केसरिया वाहिनी के अध्यक्ष मनोज कुमार ‘मनोज’, उनके कार्यालय प्रभारी मनोज कृष्ण एवं महामंत्री स्वप्निल श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे, तथा अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं एवं आमजन में विशेष उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखने को मिला।इस अवसर पर घोषणा की गई कि सनातन सम्राट जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के नेतृत्व में शीघ्र ही पूरे उत्तर प्रदेश में “हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा।इस सम्मेलन के माध्यम से प्रमुख विषयों पर जनजागरण किया जाएगा, जिनमें—मंदिरों की आय मंदिरों पर ही व्यय हो,धार्मिक नगरियों में मांसाहार पर पूर्ण प्रतिबंध,धार्मिक नगरियों को पर्यटन स्थल नहीं बल्कि “धार्मिक नगरी” घोषित किया जाए,स्थानीय स्तर पर हिंदुओं को रोजगार के अवसर देकर उन्हें सक्षम एवं समृद्ध बनाना—आदि प्रमुख मुद्दे शामिल रहेंगे।साथ ही, शीघ्र ही उत्तर प्रदेश में अखिल भारत हिन्दू महासभा संगठन की नई टीम का गठन भी सनातन सम्राट जगतगुरु जी के मार्गदर्शन में किया जाएगा। सनातन सम्राट जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के आगमन से प्रदेश में सनातन धर्म के प्रति नई ऊर्जा एवं आस्था का संचार हुआ है। इस अवसर को अखिल भारत हिन्दू महासभा संगठन ने ऐतिहासिक बताते हुए संकल्प लिया कि उनके नेतृत्व में अखिल भारत हिन्दू महासभा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाया जाएगा।इस अवसर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के अब तक के सभी राष्ट्रीय अध्यक्षों का विशेष पोस्टर भी जारी किया गया, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा औपचारिक रूप से विमोचित किया गया। यह पोस्टर उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा तैयार किया गया था। साथ ही एक अन्य विशेष पोस्टर का भी विमोचन किया गया।ज्ञात हो कि लखनऊ आगमन के पश्चात सनातन सम्राट जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) एवं वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *