संभल सिरसी- नगर पंचायत में एक नई गौशाला का आज भव्य उद्घाटन हुआ।

जिला संभल के थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी में नई गौशाला का उद्घाटन चेयरमैन कौसर अब्बास और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया।

चेयरमैन ने अपने हाथों से गायों को चारा खिलाया। उन्होंने बताया कि पहले सिरसी में एक छोटी गौशाला थी जिसमें 10-5 गाय ही आ पाती थीं। जब से वे चेयरमैन बने हैं, उन्होंने डीएम साहब के माध्यम से बंधन योजना के तहत इस नई गौशाला का निर्माण कराया है।

खास बातें:
गोशाला की

  • क्षमता: 200 से 250 गाय
  • लागत: लगभग 1.5 करोड़ रुपये
  • वर्तमान में: 20-25 गाय मौजूद
  • सुविधाएं: चारा मशीन, भूसा, चोकर, गुड़, हरी घास, केले, पानी का पुख्ता इंतजाम

चेयरमैन ने कहा – “हम सेवा करते रहेंगे, चाहे इंसानियत के रूप में हो या गौ सेवा के रूप में, यही हमारा संकल्प है।”

| सिरसी, संभल

उमेश गुप्ता

संभल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *