फरीदाबाद सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बी.टेक (CSE) चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने 20 अप्रैल 2026 को DUCAT का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण किया। इस विजिट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी इंडस्ट्री के कार्य वातावरण एवं नवीनतम तकनीकों से परिचित कराना था।

विजिट के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस एवं सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसी उभरती हुई तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें इंडस्ट्री में उपयोग होने वाले आधुनिक टूल्स और कार्यप्रणाली को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के साथ संवाद कर विभिन्न करियर अवसरों एवं भविष्य में आवश्यक स्किल्स के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह अनुभव विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ, जिससे वे कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक दुनिया से जोड़ सके।

प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र त्यागी ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से अवगत कराते हैं।अकादमिक कोऑर्डिनेटर श्री शिरीष गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि इस तरह के इंडस्ट्रियल विजिट्स विद्यार्थियों को इंडस्ट्री-ओरिएंटेड स्किल्स विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *