बलिया। अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा जी दिनांक 20 अप्रैल 2026 को जनपद बलिया में राकेश कुमार तिवारी जी के गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति एवं तलवार भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।यह कार्यक्रम “स्मृति कुंज”, सीता कुंड जिला बलिया में आयोजित हुआ।कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जी ने बलिया जनपद की टीम के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवीर सिंह,प्रदेश मंत्री राहुल सिंह, जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने इस अवसर को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए एकजुटता और सक्रियता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *