हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री शिव शक्ति बाबा कालीदास धाम में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। अंतरराष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर स्वामी कालीदास महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल हुए। संतों ने भगवान परशुराम को धर्म, न्याय और शौर्य का प्रतीक बताते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया, इस मौके पर अखिल भारतीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. योगी राज विजय नाथ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां संत समाज ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में हवन, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन ने धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *