दिनांक 07.04.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि डबुआ मंडी फरीदाबाद में पान मसाला व गुटका का भंडारण किया हुआ है। मौका पर चैक किया जाए तो काफी अनियमित्ताए मिल सकती है।
इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा श्री पुनीत शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी फरीदाबाद व स्थानीय पुलिय के साथ दुकान न. 236 नई सब्जी मंडी डबुआ फरीदाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर दुकान मालिक कुलदीप पुत्र श्री कृष्ण हाजिर मिला। गोदाम चैक करने पर भारी मात्रा में गोल्ड मोहर पान मसाला के 13720 पाउच व दिलबाग पान मसाला का 19650 पैकेट मिले। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फरीदाबाद श्री पुनीत शर्मा द्वारा दिलबाग पान मसाला व गोल्ड मोहर पान मसाला के सैंपल लिये गये जिन्हे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा व नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इस सम्बंध GST/टेक्सेशन विभाग द्वारा भी अलग से कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार दिनांक 07.04.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बल्लभगढ़ के वार्ड नंबर 8 बनियावाड़ा में अरिहंत ट्रेडिंग फर्म चलाई जा रही हैं। जहाँ पर GST चोरी की जा रही हैं। यदि अचानक चेकिंग की जाए तो काफी अनियमितताए सामने आ सकती हैं।
इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा श्री जयपाल तंवर ETO सेल्सटैक्स विभाग फरीदाबाद की टीम, श्री पुनीत शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी फरीदाबाद व स्थानीय पुलिय के साथ मकान न. 38, वार्ड नं 8 बनियावाड़ा बल्लभगढ़ में चल रही फर्मो का औचक निरीक्षण किया गया। इस स्थान पर अरिहंत ट्रेडिंग कंपनी व बाबूराम ओमप्रकाश जैन नाम से फर्म का गोदाम बनाया हुआ है। जहां पर माचिस बीड़ी व सिगरेट की ट्रेडिंग की जाती हैं। निरीक्षण पर 6 बोरे में चुटकी माउथ फ्रेशनर रखे मिले, जिसको चैक करने पर कुल 74880 पाउच रखे मिले जिनमे से खाद्य सुरक्षा अधिकारी फरीदाबाद श्री पुनीत शर्मा द्वारा एक सैम्पल लिया गया जिसका परीक्षण करने के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
इसके अतिरिक्त निरीक्षण पर अरिहंत ट्रेडिंग व बाबूराम ओमप्रकाश जैन फर्म के GST नम्बर लेकर कार्य किया जा रहा जिनके द्वारा टेक्सेशन विभाग से तंबाकू,सिगरेट व माचिस बेचने की अनुमति लेनी पाई गई। गोदाम में रखे स्टॉक की भौतिक निरीक्षण अनुसार अलग से सूची तैयार की गई। सेल व बिक्री से सम्बंधित रिकार्ड प्राप्त किया गया। इस सम्बंध में GST/टेक्सेशन विभाग द्वारा रिकार्ड अनुसार स्टॉक से किया जायेगा व नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।



फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।
