नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास देर रात से मौसम का मिजाज बिगड़ने से तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। नाले , गधेरे आदि सब उफान पर आ गये। मूसलाधार बारिश के चलते सरोवर नगरी नैनीताल में चारो ओर बादल व कोहरा छाया हुआ है जिससे आमने सामने भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। स्कूलों में भी बच्चों की उपस्थिति बहुत कम दर्ज बताई जा रही है। कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ो से पत्थर लुढ़कने के समाचार मिल रहे हैं कई ग्रामीण मार्ग बाधित हो गये हैं। बारिश का पानी सड़को पर बह रहा है। जिसके चलते यहाँ सड़को पर निर्माण कार्य चल रहा था वह भी मूसलाधार बारिश के भेंट चढ़ गया। नालों के बन्द हो जाने से सड़कों पर बारिश का पानी जा रहा है जिससे आने जाने वालों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो बाहर से पर्यटक आये हुये हैं वह भी होटलों में दुबके हुए हैं। और ठंडा इतना हो रहा है जितना कि दिसम्बर के समय में होता था । तमाम लोगों ने लकड़ी जला कर , व हीटर जला कर अपनी ठंड दूर करने में लगे हुए हैं। कुल मिलाकर अप्रैल माह और ऐसा लग रहा है जैसे बर्फबारी का समय हो ठंड से हाथ, पांव अकड़ जा रहे हैं। मूसलाधार बारिश से जहाँ एक और जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है । वही सारा गन्दा पानी व कूड़ा करकट झील में जा रहा है। पता नहीं कितने दिनों तक इस तरह का मौसम देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *