नैनीताल। सरोवर नगरी हाईकोर्ट ने उपनल संविदा कर्मचारी जो वर्षो से कार्यरत दैनिक श्रमिको को अभी तक न्यायालय के आदेशों के बावजूद नियमित नहीं किया गया है । इसी क्रम में कार्मिक सचिव को 20 अप्रैल को वर्चुअल माध्यम से न्यायालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की एकलपीठ ने उच्च न्यायलय और सर्वोच्च न्यायलय के आदेशों का अनुपालन नहीं होने पर जवाब मांगा है।

सूत्रों की माने तो संविदा कर्मचारी संघ के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट के समक्ष उनका पक्ष रखते हुए कहा कि पूर्व में खंडपीठ ने उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के सम्बंध में एक आदेश जारी किया था, लेकिन इस आदेश पर अबतक राज्य सरकार की तरफ से कोई निर्णय नहीं लिया गया और न ही इसे हाइकोर्ट के संज्ञान में लाया गया। अब 20 अप्रैल को वर्चुअल माध्यम से कार्मिक सचिव को उपस्थित होने को कहा है।

रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *