फरीदाबाद:
बल्लभगढ़ तिरखा कॉलोनी में स्थित श्री रामदूत आश्रम, बालाजी मंदिर में महंत श्री अशोक जी महाराज के परम सान्निध्य और मार्गदर्शन में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सेक्टर- 3 समुदाय भवन के पास लगाया गया।भगवान की कृपा से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस आयोजन की जिम्मेदारी प्रकाश सिंह (मोनू) एवं उनके सहयोगियों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाई। उनके प्रयासों, टीमवर्क और सेवा भावना के चलते यह शिविर सफलता के नए आयाम छू सका। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और स्थानीय निवासियों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का उत्साह और प्रभाव और भी बढ़ा।
आयोजकों ने सभी सहयोगियों, क्षेत्रवासियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा के इस कार्य को आगे भी इसी तरह जारी रखा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बालाजी महाराज के आशीर्वाद से समाज सेवा का यह सिलसिला निरंतर चलता रहेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता टीपर चंद शर्मा, भाजपा फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहन पाल चौकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ, पार्षद पवन यादव, पार्षद योगेश शर्मा, राकेश वशिष्ठ तथा ट्रैफिक इंचार्ज अनोज कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी के सहयोग और सहभागिता के लिए सादर धन्यवाद ज्ञापित किया।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *