
06 अप्रैल 2026 राजनांदगांव – कोमल प्रसाद साहू आत्महत्या मामले में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर निवासी अजीज खान को गिरफ्तार कर राजनांदगांव लाया गया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में कई लोगों के नाम होने के बावजूद अब तक कार्रवाई सीमित थी, लेकिन इस गिरफ्तारी के बाद करोड़ों रुपए के लेन-देन और अन्य आरोपियों की भूमिका पर बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। *इस कार्रवाई से मृतक की पत्नी और परिवार को अब न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।* *पुलिस पूछताछ में जल्द सामने आ सकते हैं अन्य नाम और पूरे मामले की सच्चाई।
रिपोर्ट : एन के सिन्हा
