पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ अमृता दुहन की अध्यक्षता में गोपाल स्वरूम मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व प्रभुलाल पुलिस निरीक्षक, अपराध सहायक मय टीम द्वारा उदयपुर जिले के 18 पुलिस थानों के कुल 92 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा 3590.100 किलोग्राम, गांजा 536.606 किलोग्राम, एमडीएमए 67 ग्राम, ब्राउन शुगर 50 ग्राम, कोडिन 5758.900 लीटर, चरस 877 ग्राम, नशीली दवाईया 12.256 किलोग्राम, कुल 9899.909 किलोग्राम जिसकी कीमत करीब 8,74,50,255 रूपये है को दिनांक 04.04.2026 को सीमेन्ट फैक्ट्री, डबोक में नष्टीकरण किया गया।

उदयपुर पुलिस द्वारा आगे भी अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया जाएगा।

रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *