आगरा के एकता थाना क्षेत्र में आलू किसान से हुई लूट का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। पुलिस ने ऑटो चालक समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से चोरी का ऑटो व 9,950 रुपये बरामद किए हैं।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के मुताबिक किसान भोपाल से आलू बेचकर लौट रहा था, तभी रास्ते में सुनसान जगह ले जाकर उससे 46,630 रुपये लूट लिए गए।
जांच में सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल ऑटो ताजगंज से चोरी किया गया था और आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
अब पुलिस नंबर प्लेट सत्यापन का विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है।

