नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा नैनीताल के खुर्पाताल भ्रमण के दौरान होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में पाए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाए जाने के निर्देश सचिव जिला विकास प्राधिकरण को दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के क्रम में जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम द्वारा खुर्पाताल क्षेत्र में होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया गया। यह जानकारी देते हुए सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल ने अवगत कराया कि उक्त क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाए जाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
जब तक उक्त भूमि से अतिक्रमण को हटाया पूरा नहीं जायेगा। तब तक कार्यवाही चलती रहेगी।

रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *