पंजाब प्रदेश में भारतीय मानवाधिकार महासंघ द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज कर दिया गया है इस अभियान के तहत प्रदेश भर में नये सदस्यों को जोड़कर मानवाधिकारों की रक्षा और समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, प्रदेश महासचिव सुखविंदर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा, प्रदेश सचिव रमन तंगरालीयां, प्रदेश सचिव अमीर शर्मा, प्रदेश सचिव शाम मसीह, ज़िला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह बेगमपुरीया, ज़िला महासचिव सोनू थापड़, ज़िला महासचिव अमर सिंह चक, ज़िला महासचिव मनू रामपाल, मुकेरियां तहसील प्रभारी लेखराज,ज़िला महासचिव महिला मोर्चा अंजू बाला, मुकेरियां महिला मोर्चा महासचिव अल्का देवी और मुकेरियां उपाध्यक्ष सीमा देवी आदि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य कर रहे है
पदाधिकारियों ने बताया कि समाज मे बढती समस्याओं और मानवाधिकारों के हनन को देखते हुए अधिक-से-अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना बेहद आवश्यक है सदस्यता अभियान के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और जागरूक नागरिकों को जोड़कर एक मजबूत टीम तैयार की जा रही है
महासंघ का उद्देश्य हर जरूरतमंद व्यक्ति की आवाज बनना और उन्हें न्याय दिलाना है आने वाले दिनों मे पंजाब के विभिन्न जिलों और तहसीलों से लेकर गांव गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा
संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि ये अभियान से जुड़कर मानवाधिकारों की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें

