अधिकारियों को दिए निर्देश,गुणवत्ता के साथ समय पर हो काम पूरा

वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने गुरुवार को कानोड़ क्षेत्र के समीप निर्माणाधीन खेजड़ी नाका बांध का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बांध के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक डांगी ने कहा कि राजस्थान सरकार ने अपने पहले बजट में इस बांध के निर्माण की महत्वपूर्ण घोषणा की थी। क्षेत्र की जनता लंबे समय से सिंचाई और पेयजल संकट के समाधान के लिए इस बांध की मांग कर रही थी। सरकार ने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसे प्राथमिकता दी और आज इसका काम धरातल पर तेजी से चल रहा है।

विधायक ने निर्माण स्थल पर प्रयुक्त हो रही सामग्री की जांच की और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए
बांध के निर्माण कार्य को निर्धारित समय मे पूरा करे

रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *