भारतीय मानवाधिकार महासंघ के प्रभारी गुरबख्श सिंह सहोता ने पंजाब मानवाधिकार आयोग के सदस्य पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी जी से मुलाकात कर जनता की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया इस दौरान उन्होंने आम लोगों को आ रही परेशानियों जैसे बुनियादी सुविधाओं की कमी सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कें और अन्य जनहित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई
भारतीय मानवाधिकार महासंघ के पंजाब प्रदेश प्रभारी गुरबख्श सिंह सहोता ने कहा कि भारतीय मानवाधिकार महासंघ हमेशा से समाज के कमजोर और जरुरतमंद वर्ग की आवाज़ उठाते रहे हैं आगे भी इसी तरह जनता के हकों के लिए संघर्ष जारी रहेगा उन्होंने आयोग से मांग की कि इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके
पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी जी ने आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभागों के मिलकर जल्द उचित कार्यवाही की जाएगी

