नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास जनपद नैनीताल समेत पूरे उत्तराखंड में गैस सिलेंडर व्यवस्था को सुचारू रूप से किये जाने के लिए केबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सभी गैस से सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है वह समय से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर मुहैया कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर हैं। थोड़ी बहुत जगह परेशानी हुई है उसको अधिकारी वर्ग से हल करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने गैस वितरण एजेंसी और खाद्य पूर्ति अधिकारी के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
बैठक के दौरान मंत्री ने स्पष्ट कहा कि कई स्थानो पर
शिकायतें मिल रही थी कई दिनों से उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है,।
जबकि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराये जा रहे है।
केबिनेट मंत्री श्री कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वितरण प्रणाली में आ रही खामियों को तुरंत दूर किया जाए।
और यह सुनिश्चित किया जाए कि गैस सिलेंडर समय पर प्रत्येक उपभोक्ता तक पहुंचे।

उन्होंने कहा की सरकार की ओर से गैस की कोई कमी नहीं है,
लेकिन वितरण में कहीं न कहीं लापरवाही हो रही है। इसे तुरंत ठीक किया जाए और लोगों को घर-घर गैस उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें लाइनों में लगने की समस्या से राहत मिल सके।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *