नैनीताल। सरोवर नगरी राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय तल्लीताल की शिक्षिका नजमुस जावेद ने 30 वर्ष पाँच माह के अध्यापन्न का कार्यकाल करने के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। जिसमें श्रीमती जावेद के साथ साथ तमाम उन सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को भी शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि रमा पांडे एवं नगर पालिका परिषद सभासद शीतल कटियार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निखत शमीम, विनीता , हरीश चंद्र जोशी और मोहम्मद नफीस , निखत अंजुम, विनीता बिष्ट, रेहाना जमाल, राना राशिद,
जैसे वरिष्ठ शिक्षकों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
तमाम लोगों ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान की सराहना की, जिससे वातावरण भावुक हो उठा। इस मौके पर नजुमस जावेद के पति सैयद जावेद व उनकी पुत्री लजीनाभी मौजूद रही।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *