*निकाली गई भव्य शोभायात्रा* चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर श्रीराम सेवा समिति राजपुर के द्वारा भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत मां महामाया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं दर्शन के पश्चात हुई। इसके बाद यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए वार्ड क्रमांक 6 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंची तथा वहां से वार्ड क्रमांक 4 के देवगुड़ी मार्ग होकर पुनः मां महामाया मंदिर में पहुंची, जहां झांकियों की आरती के साथ शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। “जय श्री राम” के उद्घोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। वहीं धार्मिक गीतों पर सैकड़ों श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ थिरकते नजर आए, जिससे आयोजन में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर श्रीराम सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष द्वय शिवनाथ जायसवाल एवं नरेश(लीलू)अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष सिंह, राजेश कुमार(टिल्लू)पाण्डेय मनोज अग्रवाल किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, उपाध्यक्ष आकाश अशोक अग्रवाल, जिला सरसंचालक मनोज गुप्ता, भाजपा नेता संतोष पाण्डेय,अनिल तिवारी, धर्म जागरण प्रमुख अनिल गुप्ता, व्यवसायी अनिल प्रकाश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल(मधुबन)अनिल अग्रवाल (निहारिका), भाजपा मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, महामंत्री संतोष तिवारी, बबलू यादव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, भाजपा आईटी सेल जिला प्रभारी शुभम सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, महामंत्री कुमार गौरव सिंह, राहुल राजा सिंह, शिक्षाविद सावंत त्रिपाठी, एनएसयूआई नेता राहुल गुप्ता, आदित्य विभु जायसवाल,आयुष जायसवाल, अरविंद गुप्ता, अंकुर सोनी, युवा यादव समाज अध्यक्ष विकास यादव, बहादुर यादव,प्रविंद सिंह,सतेंद्र यादव, राम मिलन यादव,उदय यादव यश अग्रवाल,अनुभव गुप्ता,पंकज ठाकुर,मंत्र गोयल,कावेश गोयल,वंश अग्रवाल,अक्षत दुबे,रौनक गुप्ता,कृष गुप्ता,लक्ष्य पाण्डेय समर्थ गुप्ता सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करने हेतु श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष विश्वास कुमार गुप्ता एवं सचिव नीरज शर्मा ने समस्त नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट : विकास कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *