। समस्याओं का होगा निराकरण। डॉ0 हरीश बिष्ट।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से 22 किलोमीटर दूर भीमताल के विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हरीश सिंह बिष्ट ने की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल, सीडीओ सहित कई ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी कई समस्याएं उठाई गईं। इनमें स्कूलों में शिक्षकों की कमी, पेयजल की समस्या, सड़कों के निर्माण और बिजली से संबंधित मुद्दे प्रमुख रहे। ग्रामीण प्रतिनिधियों ने इन समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा, जिस पर अधिकारियों ने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने कहा
क्षेत्र पंचायत की बैठक में तमाम पुरानी समस्याओं का निराकरण किया गया। और कई समस्याएं सामने आई जिसको त्वरित गति से समाधान किया गया जो रह गई हैं उसको दूर किया जायेगा। उन्होंने कहा बैठक में अधिकारी व कर्मचारी भी पूरी तैयारी से आते हैं जनप्रतिनिधि भी समस्याओं को उठाते हैं उनकी समस्याओं को सुना जाता है।

डॉक्टर बिष्ट ने कहा क्षेत्र पंचायत की बैठक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सीधे अधिकारियों के सामने रखना है, ताकि समय पर उनका समाधान हो सके और ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे,उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक, समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *