प्रयागराज में आगामी माघ मेला 2027 को लेकर परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
प्रयागराज परिवहन क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार से हुई बातचीत में बसों की उपलब्धता की जानकारी दी गई।
बताया गया कि प्रयागराज में कुल 630 बसें संचालित हैं।
इनमें 1 डबल डेकर बस और 30 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं।
वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए 41 जनरथ बसें भी उपलब्ध हैं।
प्रयागराज में 71 एसी बसें संचालित होने की जानकारी दी गई।
माघ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बस सेवाओं को व्यवस्थित करने पर जोर रहेगा।
परिवहन विभाग का उद्देश्य मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है आईए देखते हैं क्या कहा क्षेत्रीय प्रबंधक ने उत्तर प्रदेश वाइस स्टेट हेड सुशांत त्रिपाठी से कैमरामैन आनंद निषाद की कवरेज ।

प्रयागराज से संवाददाता देवेंद्र शुक्ला की खास रिपोर्ट
