नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर भवाली अल्मोड़ा मार्ग स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा ने नीम करौली बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल के कैंची धाम तक आने में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार के  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  के कुशल निर्देशन एवं बेहतर व्यवस्थाओं के चलते उत्तराखंड पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है।

 उन्होंने यहां तैनात पुलिस कर्मियों के अनुशासित एवं सहयोगात्मक व्यवहार की भी सराहना की और कहा कि इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण मिलता है।

इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने लोकप्रिय गीत “संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं….” की कुछ पंक्तियाँ गाकर सभी का मनोबल बढ़ाया।

 विशाल मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
  नैनीताल की वादियों की सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण ने गायक विशाल मिश्रा को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और लोगों की आत्मीयता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।