लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला के विरुद्ध विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिर गया। सांसद सी पी जोशी ने कहा कि, यह न केवल संसदीय मर्यादा की जीत है, बल्कि विपक्ष की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति की करारी हार भी है।
सदन ने एक स्वर में अध्यक्ष की निष्पक्षता और गरिमा पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।
यह प्रस्ताव किसी ठोस आधार पर नहीं, बल्कि राजनीतिक द्वेष और ईगो (अहंकार) के कारण लाया गया था।

अध्यक्ष सदन के संरक्षक होते हैं और उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठाना लोकतंत्र की नींव को कमजोर करने जैसा है। आज सदन ने उन शक्तियों को कड़ा जवाब दिया है जो केवल व्यवधान पैदा करना चाहती हैं। अब समय है कि विपक्ष अपनी जिद छोड़कर राष्ट्र निर्माण और जनता के मुद्दों पर सार्थक चर्चा में शामिल हो।”
इस प्रस्ताव के गिरने के साथ ही अब सदन सुचारू रूप से बजट सत्र की महत्वपूर्ण विधायी चर्चाओं और जनहित के कार्यों की ओर लौट सकेगा।

श्री सी पी जोशी
सांसद, चित्तौड़गढ़ लोकसभा

रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।