नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास आज मौसम वैज्ञानिक की सटीक भविष्यवाणी साबित होती जा रही है। जिस प्रकार से कहा गया था नैनीताल में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा नजर आएगा। आज सुबह से ही आसमान में घने बादल मंडरा रहे थे साथ ही तेज हवाओं के झोंके पड़ रहे थे। जिसके चलते नैनीताल व आसपास बहुत भंयकर ठंड पड़ने लग गई और तापमान में भी भारी गिरावट नजर आ रही है। पर्यटक भी अपने होटल के कमरों में कैद हो गये हैं। नैनीताल भी सुनसान नजर आ रहा है पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोगों की भी आवाजाही बहुत कम हो रही है। झील भी सुनसान दिखाई दे रही है एक दो नाव चलती हुई नजर आ रही है। मौसम का मिजाज बिगड़ने से जंहा ठंड होनी शुरू हो गई है वही पर्यटक व स्थानीय लोग गर्म कपड़ों के सहारे देखे जा रहे हैं। तेज हवाओं के साथ बर्फबारी के हल्के फुल्के उड़ते हुए फाहे पड़ रहे है। अगर मौसम इसी तरह रहा तो देर शाम तक का बारिश व अच्छी बर्फबारी पड़ने की उम्मीद जताई जा सकती है।
अगर बारिश व बर्फ नही पड़ती तो नैनी झील में पानी का जल स्तर कम हो जायेगा साथ ही जल श्रोत सभी आने वाले समय में सुख जायेंगे। पानी की किल्लत हो जाएगी। अभी नैनीताल झील में भी पानी की गिरावट लगातार देखी जा रही है।


रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल।
