सूरत के पीपोदरा GIDC में बाइक पर आए अज्ञात व्यक्तियों ने कपड़े की दुकान चलाने वाले व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भारी संख्या में मौके पर पहुंची और आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दी।
सूरत ज़िले में एक बार फिर त्योहारों के समय फायरिंग की घटना सामने आई है। सूरत ज़िले के मांगरोल तालुका के पीपोदरा GIDC में आज रात करीब 9 बजे एक कपड़े की दुकान चलाने वाला व्यापारी, काले रंग की मोपेड पर GIDC की मुख्य सड़क से गुजर रहा था। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात लोग आए और उस पर तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी, जिससे व्यापारी घायल हो गया। लोगों की भीड़ जुटते ही आरोपी मौके से भाग गए। घायल कपड़ा व्यापारी उग्र शाहू को 108 एम्बुलेंस के ज़रिये सूरत की नई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।



News by :
Mayank agarwal
Gujrat State Head
