
लखनपुर जनपद कार्यालय में 13 अगस्त दिन बुधवार की दोपहर लगभग 3 बजे मत्स्य विभाग लखनपुर के द्वारा लखनपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के मछली पालन हितग्राहियों को मछली बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मछली बीज वितरण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, जनपद अध्यक्ष शशि कला विक्रम सिंह, जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, भाजपा नेता कर्मेंद्र राजवाड़े, घरभरन राजवाड़े, संहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। लखनपुर मत्स्य विभाग के द्वारा 50% अनुदान में मछली पालन करने वाले डेढ़ सौ हितग्राहियों को तीन लाख मछली बीज का अतिथियों के हाथों वितरण किया गया है इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर स्वेच्छा सिंह, मत्स्य अधिकारी शुभम साहू, एनआरएलएम विभाग की टीम समूह की महिलाएं सहित बड़ी संख्या में मत्स्य पालन हितग्राही मौजूद रहे।
अशफाक खान : रिपोर्ट
