आगरा के जयपुर हाउस स्थित आलोक नगर में प्रस्तावित शराब ठेके का महिलाओं ने जोरदार विरोध किया। सूचना पर पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने महिलाओं की बात सुनी और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रस्तावित ठेके के 500 मीटर के दायरे में पांच मंदिर और रिहायशी आबादी है। ऐसे स्थान पर शराब का ठेका किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि जनभावनाओं और कानून को ध्यान में रखते हुए ठेका न खुलने दिया जाए। मंत्री के आश्वासन के बाद महिलाओं ने राहत जताई और उनका आभार व्यक्त किया।









आगरा
