फरीदाबाद जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि आज देश और प्रदेश में बीजेपी सरकार ने आपस में लड़ाने का काम किया है कभी धर्म पर कभी जाति पर आज महगाई चरम पर है पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ रहे है देश में महँगाई और बेरोज़गारी बढ़ती जा रही है शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है पेपर लीक हो रहे है आज हमारी करेंसी गिर रही है और फरीदाबाद में जानता का विकास पता नहीं लेकिन बीजेपी के विधायक और मंत्री का विकास जरूर हो रहा है और कोन जायदा मलाई खा सके उसकी होड़ लगी है और फरीदाबाद को उजाड़ने का काम बीजपी सरकार ने किया है आज तानाशाही भाजपा सरकार द्वारा विकास की आड़ में नाजायज़ तरीके से लोगों के घरों को उजाड़ने पर ओर लोगों को बेघर कर सड़क पर लाने का काम कर रही है ।जननायक जनता पार्टी की तरफ़ से सरकार को चेताने का ओर नेहरू कॉलोनी के निवासियों को समर्थन दिया गया है। इस मौक़े पर पार्टी से हाजी करामत अली, नाहर सिंह चौहान, सुदेश ग्रोवर, सरदार परविंदर सिंह, देवेंद्र वैरागी, मोहम्मद शरीफ़, विनय धत्तरवाल, आरिफ खान,अनिल बाल्मीकि, ख़ुर्शीद अल्वी सहित काफी संख्या में पार्टी वर्कर मौजूद रहे।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *