संभल / हजरत नगर गढ़ी
थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र के गांव गढ़ी में बरसों पुरानी दशहरा मेले की परंपरा आज भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है।
यहाँ हिंदू समाज के लोग आपसी प्यार-मोहब्बत के साथ परंपरागत तरीके से हर साल दशहरा पर्व मनाते हैं।
इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार कई दिनों से लगातार मेहनत करते नजर आ रहे हैं। आज दशहरा दहन के मौके पर भी उन्होंने पूरी दुरुस्ती और कड़क अंदाज में अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाया।
आज रावण दहन के बाद बुराई के खात्मे और अच्छाई की जीत का पैगाम दिया जाएगा, इसी को दशहरा कहते हैं।





रिपोर्ट उमेश गुप्ता
लोकेशन संभल
