यूपी के जनपद सम्भल में यूपी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-06 के अन्तर्गत मिशन शक्ति केन्द्र को मॉडल मिशन शक्ति केन्द्र के रूप में विकसित करते हुये महिलाओं/बालिकाओं के साथ की गयी गोष्टी, मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के दिशा निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुमित सुधाकर रामटेके व मिशन शक्ति नॉडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज रावत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कुलदीप व सदर कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी की उपस्थिति में सदर कोतवाली सम्भल में सदर कोतवाली पुलिस द्वारा मंगलवार को सदर कोतवाली सम्भल पर मिशन शक्ति केन्द्र को मॉडल मिशन शक्ति केन्द्र के रूप में विकसित किया गया तथा मॉडल मिशन शक्ति केन्द्र पर मिलने वाली विधिक सहायता व सरकार द्वारा दी जाने वाली सरकारी सुविधाँए योजनाओं के बारे मे महिला/बालिकायों के साथ गोष्टी की गयी इसी के साथ मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी म०उ०नि० राखी चौधरी द्वारा महिला/बालिकायों की सहायता स्वरूप विकसित सभी प्रकार के हैल्पलाईन नम्बर व योजनाओं की जानकारी दी गयी व विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्षेत्र से सम्बन्धित अग्रणी महिलाओं प्राचार्य/अधिवक्ता/समाजसेविका को बुलाया गया तथा उनके द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण व कार्यक्षमता व विभिन्न संस्थाओं द्वारा मिलने वाले लाभ के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।





रिपोर्ट उमेश गुप्ता
लोकेशन संभल
