प्रदेशव्यापी 5 करोड़ वृक्षारोपण अभियान के तहत जनपद आगरा में आज रिकॉर्ड 7.94 लाख पौधे लगाए गए। ताज नेचर वॉक में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक जी.एस. धर्मेश, मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सहित कई अधिकारियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई। जिले की सभी रेंजों में जनभागीदारी के साथ वृक्षारोपण कर हरित, स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का संदेश दिया गया।

पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं और आने वाली पीढ़ियों को हरियाली का उपहार दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *