गौसेवा, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भरता का ऐसा मॉडल, जो पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन रहा है। आगरा के खेड़ा राठौर स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र ने निराश्रित गौवंशों की देखभाल में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
400 क्षमता वाले इस गौ संरक्षण केंद्र में 404 गौवंशों की बेहतर देखभाल की जा रही है। सौर ऊर्जा से संचालित यह केंद्र 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, स्वच्छ पेयजल, संतुलित आहार और वैज्ञानिक प्रबंधन से लैस है। गर्भवती और कमजोर गौवंशों के लिए अलग व्यवस्था, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और 10 हेक्टेयर भूमि पर हरे चारे का उत्पादन इस केंद्र को विशेष बनाता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गौ संरक्षण योजना को धरातल पर उतारते हुए खेड़ा राठौर का यह केंद्र आज गौसेवा, आत्मनिर्भरता और उत्कृष्ट प्रबंधन का एक आदर्श मॉडल बनकर उभरा है।










