जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मृतक के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की तथा उन्हें न्याय एवं प्रशासनिक सहयोग का भरोसा

बागपत, 31 मई 2026—-
जनपद बागपत के थाना बड़ौत क्षेत्र के ग्राम हिलबाड़ी में दिनांक 25 मई 2026 को मृतक चन्द्रापाल पुत्र श्री ओमी सिंह कश्यप की हत्या कर दी गई थी, जिसके संबंध में थाना बड़ौत में हत्या का मुकदमा पंजीकृत है। मृतक अपने पीछे पत्नी काजल एवं छह माह की पुत्री दिव्या को छोड़ गए हैं।
इसी क्रम में आज ग्राम हिलबाड़ी पहुंचकर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री श्री केपी मलिक, बागपत के माननीय सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय एवं एसडीएम बड़ौत भावना सिंह ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की तथा मृतक के परिजन को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में शासन एवं प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ा है तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मृतक परिवार को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही भी की गई,जिसमें एसडीएम बड़ौत भावना सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु संस्तुति की गई,पारिवारिक सहायता लाभ हेतु आवेदन की कार्यवाही कराई गई ,अन्त्योदय राशन कार्ड बनाए जाने हेतु ग्राम प्रधान द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया,विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने हेतु आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
इस दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मृतक के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवारजनों का मनोबल बढ़ाया तथा उन्हें न्याय एवं प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया।

सूचना विभाग, बागपत

लोकेश कटारिया न्यूज रिपोर्टर बड़ौत बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *