जिला नागरिक अस्पताल (बीके हॉस्पिटल) फरीदाबाद में शुक्रवार को स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्चुअल माध्यम से तथा केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने भौतिक रूप से ₹100 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली 9 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह परियोजनाएं फरीदाबाद की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
इन परियोजनाओं में स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार क्लिनिक, अमृत फार्मेसी स्टोर और अत्याधुनिक डायलिसिस सेवा केंद्र जैसी जनहितकारी सुविधाएं शामिल हैं। इन सेवाओं के शुरू होने से आम नागरिकों को बेहतर, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।
कार्यक्रम में बताया गया कि हरियाणा सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में इन परियोजनाओं से हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा तथा फरीदाबाद का स्वास्थ्य ढांचा और अधिक मजबूत होगा।
फरीदाबादवासियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को जनहित में एक ऐतिहासिक कदम बताया।













फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।
