युवा, महिला और किसान मोर्चा ने संभाली संगठन विस्तार की जिम्मेदारी

31 दिसम्बर 2026 तक नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

मानवाधिकार जनसेवा और सामाजिक न्याय के लिए शहर-शहर और गांव-गांव पहुंचेगा महासंघ

मुकेरियां / पंजाब!
भारतीय मानवाधिकार महासंघ के संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मेन कमेटी अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष किसान मोर्चा अध्यक्ष और महिला मोर्चा अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्माण किया गया
इस अवसर पर महासंघ के मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मोर्चों के अध्यक्षों और सभी पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से साथ संभाल ली है तथा संगठन को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है उन्होंने कहा कि भारतीय मानवाधिकार महासंघ का उद्देश्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनके अधिकारों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना है
अमीर शर्मा ने बताया कि सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया है कि 31 दिसम्बर 2026 तक कम से कम 5000 नए सदस्यों को संगठन से जोड़कर एक मजबूत, सक्रिय और जनसेवा के लिए समर्पित टीम तैयार की जाएगी इसके लिए पंजाब के शहरों, कस्बों और गांवों में विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा युवा मोर्चा युवाओं को, महिला मोर्चा महिला को तथा किसान मोर्चा किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों मे लोगो को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगा
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय मे मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है समाज मे अनेक लोग अपने अधिकारों से अनजान है जिसके कारण उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है भारतीय मानवाधिकार महासंघ ऐसे लोगों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करता है
पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सुरक्षा, समाजिक न्याय, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को सदस्यता जैसे विषयों पर विशेष रूप से कार्य करेगा इसके साथ ही आम जनता की समास्याओं को संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा ताकि लोगों को न्याय मिल सके बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन की एकता अनुशासन और जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया उन्होंने कहा कि महासंघ का प्रत्येक सदस्य मानवाधिकारों की रक्षा, समाजिक उत्थान और जनकल्याण के कार्यों के सक्रिय भूमिका निभाएगा
सभी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनता के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से निर्धारित लक्ष्य को अवश्य प्राप्त किया जाएगा तथा भारतीय मानवाधिकार महासंघ को पंजाब में एक मजबूत और प्रभावशाली जनसेवी संगठन के रूप मे स्थापित किया जाएगा

मुकेरियां / पंजाब!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *